मनासा। स्थानीय शासकीय अस्पताल मनासा में आज लायंस क्लब मनासा द्वारा श्री लाभमुनी जनसेवा ट्रस्ट मंदसौर के सहयोग से मालपानी परिवार के सौजन्य से नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 161 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमे से 51 चयनित मरीजों को श्री लाभमुनी जनसेवा ट्रस्ट मंदसौर ऑपरेशन हेतु भेजा गया।
शिविर मे नेत्र परीक्षण के साथ साथ-साथ 100 से ज्यादा मरीजों की निशुल्क शुगर व बीपी की जांच की गयी।
शिविर का शुभारम्भ क्षेत्र के ख्यातनाम चिकित्सक डॉ एलबीएस चौधरी नीमच एवं क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने किया। साथ ही मालपानी परिवार से कैलाश मालपानी, अशोक मालापानी, दिलीप मालपानी, डॉ बी एल भायल, लाभमुनी चिकित्सालय से डॉ मकवाना, डॉ आर के जोशी, गिरीश भट्ट व अनुप व्यास मंचासीन थे।
इस अवसर पर लायन प्रकाश झवर, प्रद्युम्न मारू, श्याम सोनी, विष्णु सोनी, यशवंत सोनी, एम के डे, नितिन जैन, अंकित सारड़ा, एन सी पाटीदार, के सी कामरिया, प्रशांत शर्मा, अश्विन सोनी, ललित मूंदड़ा आदि लायन सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डा राजेश पाटीदार व आभार गिरीश भट्ट ने किया।