नीमच। वर्षों से परेशान प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही संघर्ष समिति नीमच के सदस्यों द्वारा आज नगर पालिका के मुख्य अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर आवास देने की मांग की गई। आर्थिक रूप से कमजोर लोग जनप्रतिनिधियों के पास चक्कर काट काट कर परेशान हो गए। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
समिति के सदस्यों ने ज्ञापन में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा है कि गंभीर वित्तीय समस्याओं के उपरांत भी 600 परिवारों ने 40000 रूपए प्रति आवास की अमानत राशि वर्षों पूर्व मकान का सपना संजो कर जमा कराई थी। लेकिन अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। 100 हितग्राही इस योजना के लाभ से वंचित है। जिनकी राशि अभी तक नगरपालिका में जमा है। हितग्राहियों की मांग है कि हमें जगह चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास का योजना का लाभ दिलाया जाए।