BREAKING NEWS
KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 8:18 pm
BIG NEWS : जावरा-मंदसौर हाईवे और नीमच के रितेश व प्रियंका, जब घर लौटने के लिए निकले कार से तो बीच रास्ते में हो गए इस भयानक दुर्घटना का शिकार, हादसा होते ही मौके पर मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावरा-मंदसौर फोरलेन पर परवलिया डेरा के समीप शुक्रवार को एक कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सवार दंपती बिल्कुल सुरक्षित हैं। पत्नी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि पति ठीक है। ट्रक के पीछे कार चल रही थी, इसी दौरान पीछे से तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार दोनों ट्रकों के बीच में फंस कर पिचक गई।

नीमच निवासी रितेश पिता मांगीलाल व पत्नी प्रियंका कार में सवार होकर नीमच की ओर जा रहे थे। इस दौरान परवलिया डेरा के यहां स्पीड ब्रेकर पर उनके आगे चल रहे ट्रक की स्पीड कम हुई, तो उन्होंने भी कार की स्पीड स्लो कर ली। इस दौरान अचानक पीछे से तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई। कार में सवार दंपती भी कार के अंदर ही फंस गए। कार की हालत देख कर सभी को लगा कि कार में सवार लोग अंदर ही दब कर मर गए होंगे। कार में पीछे की तरफ कोई सवार नहीं था। दोनों आगे बैठे थे।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल-
पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से 1 घंटा मेहनत करने के बाद दंपती को बाहर निकाला व जावरा सरकारी अस्पताल भेजा। प्रियंका को चोट आई है, वहीं प्रीतेश को मामूली खरोंच लगी। दोनों को प्राथमिक इलाज दिया गया। दुर्घटना के चलते करीब 1 घंटे तक एक लेन का रास्ता बंद रहा। उसके बाद पुलिस ने मौके से कार को को हटवाया व यातायात को फिर से बहाल किया। लापरवाह ट्रक चालक पर भी प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE