BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 8:22 pm
BIG REPORT : स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का संभागीय कार्यशाला और सम्मान समारोह 25 जून को,  400 हेलमेट वितरण के साथ होगा वृक्षारोपण, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर  

Share On:-

झाबुआ। पत्रकारों के हित में अपनी प्रखर कार्यशैली के लिए अलग पहचान बनाने वालें मध्यप्रदेश के जागरूक पत्रकार संगठनों में से एक स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील में ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता की चुनोतियाँ पर पत्रकारों की संभागीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 25 जून रविवार को कर रहा है। 

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक बी प्रसाद बैरागी (बबलू भैया), सुरेश मुलेवा, सुनील खोड़े, निलेश सोनी ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल के नेतृत्व में होने वालें इस महाआयोजन में देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार, एंकर और लेखक सहित जनप्रतिनिधि शामिल होकर अंचल के पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगे। आयोजन में मुख्य रूप से सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण कर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। 

कार्यक्रम में यह अतिथि वक्ता जनप्रतिनिधी होंगें शामिल- 

स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा पेटलावद में आयोजित होने वाली कार्यशाला और सम्मान समारोह कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में टीवी टुडे ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार जयंतो घोषाल (नई दिल्ली), संजीव आचार्य वरिष्ठ (नई दिल्ली), पराक्रम सिंह शेखावत (संसद टीवी नई दिल्ली), पारुल केसवानी (एंकर अनादी टीवी भोपाल), आदित्य श्रीवास्तव (एंकर दूरदर्शन भोपाल), अंकुर जायसवाल (प्रधान संपादक खुलासा फर्स्ट इंदौर), प्रवीण कुमार खारीवाल (स्टेट प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष), शीतल रॉय (वुमंस प्रेस क्लब अध्यक्ष मध्य प्रदेश) सहित देश व प्रदेश से कई जाने-माने पत्रकार शामिल होंगें।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गुमानसिंह डामोर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा, पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया एवं जिले के गौरव पद्मश्री दंपत्ति शांति रमेश परमार मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। 

400 हेलमेट का होगा वितरण, पौधारोपण कर देंगें जागरूकता का संदेश-

लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर स्टेट प्रेस क्लब द्वारा यह एक सराहनीय पहल करते हुए आयोजन में स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा 400 का लक्ष्य निर्धारण करते हुए आने वाले सभी सहभागियों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट का वितरण किया जाएगा संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पौधारोपण भी किया जाएगा।

जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक पत्रकारों को दिए जा रहे आमंत्रण-

25 जून को पेटलावद में आयोजित हो रही संभागीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह में शामिल होने हेतु सम्भाग से लेकर गृह जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण अंचल के सभी पत्रकारों के साथ वरिष्ठ अधिकारी वर्ग को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अन्य सदस्य शान ठाकुर, सुनील भण्डारी, नरेश भटेवरा, रमेश सौलंकी, दीपक मिस्त्री आदि ने संभाग के सभी पत्रकारों से पत्रकारों के इस महाकुंभ में शामिल होने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE