खरगोन। शहर के मेनगांव थाना क्षेत्र के सुखपुरी के पास कुंदा नदी में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर मेनगांव थाना टीआई दिनेश सिह कुशवाह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक करीब 40 वर्षीय बताया जा रहा है। युवक के पास मिले दस्तावेज और मोबाइल से ऊन निवासी राजेश वर्मा के रूप में पुलिस की प्रारम्भिक जॉच में पहचान हुई है। पुलिस ने ऊन स्थित परिजनों को सूचना कर दी है। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस शव की शिनाख्त कराई जायेगी। मृतक के पास मोबाइल, के आलावा 20 हजार 500 रूपये भी मिले है। मेनगांव पुलिस जॉच विवेचना में जुट गई। शव का परीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। शरीर में चोट के निशान नही मिले है। हलाकि पुलिस जॉच के बाद ही खुलासा होगा की मृतक ऊन निवासी राजेश वर्मा कुंदा नदी में कैसे पहुंचे और मौत का क्या कारण है। मौके पर मौजूद मेनगांव टीआई दिनेश सिह कुशवाह ने मीडिया को बताया की सूचना मिली थी की अज्ञात युवक का शव कुंदा नदी में तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का परीक्षण करायेगे। मृतक की पहचान ऊन निवासी राजेश वर्मा के रूप में हुई है। ऊन स्थित परिजनों को सूचना दी है। परिजनों से शव की शिनाख्त करायेगे। शरीर पर संघर्ष के निशान नही है। हत्या की आशंका नही है। ऐसे कोई साक्ष्य भी नही मिल रहे है। मृतक के पास मोबाइल और 20 हजार 500 रूपये मिले है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।