नीमच। आज 24 जून शनिवार को जिला इंजीनिर्यस एसोसिएशन के चुनाव मालखेड़ा स्थित वाटर पार्क में संपन्न होंगे ।
चुनाव से पूर्व जिला इंजीनियर एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक शाम 4 बजे से रखी गई है। जिसमें पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जावेगा। साथ ही जिला इंजीनियर एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सपरिवार पार्टी भी आयोजित की गई है। साधारण सभा की मीटिंग के पश्चात अगले 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए सायंकाल 6.30 बजे से चुनाव संपन्न होंगे, जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में इंजीनियर विनय वर्मा एवं सचिंद्र शर्मा होंगे। उक्त जानकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष जैन ने देते हुए सभी सदस्यों से सपरिवार उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।