उज्जैन | इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा निकलने के बाद अब इस्कॉन मंदिर के सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो चुके है , शुक्रवार शाम मृणालिनी डांस एकेडमी ने नृत्य आराधना से भगवान श्री कृष्ण के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी।
जगन्नाथ रथ यात्रा में श्री कृष्ण अपनी मौसी के घर आये हुए है , भगवान के लिए 21 जून से 27 जून तक रोजाना शाम को इस्कॉन मंदिर के पास स्टेज कार्यक्रम किये जा रहे है। जिसमे नृत्य, नाटक,भजन आदि की प्रस्तुति कलाकार दे रहे है। इस्कॉन मंदिर के पंडित राघव दास ने बताया कि शुक्रवार शाम को भी कई संस्थाओ ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इन कार्यक्रमों में विदेशी मेहमान भी संगीतमय प्रस्तुति भगवान कृष्ण के समक्ष प्रस्तुत कर रहे है। शनिवार शाम को इंदौर की संस्था ओडिसी नृत्य इंदौर और निनाद डांस एकेडमी उज्जैन की प्रस्तुति होगी।