नीमच। सकल ब्राह्मण समाज नीमच एवं सहज योग ध्यान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आत्म शांति और तनाव से मुक्ति के लिए रविवार 25 जून को सुबह 8 बजे एलआईसी चौराहा स्थित परशुराम मंदिर शिक्षक कॉलोनी नीमच पर कुंडलिनी जागरण एवं साक्षात्कार की आसान पद्धति सहज योग ध्यान प्रशिक्षण शिविर सहज योग ध्यान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रियंका नागदा, सह संयोजिका निकिता शर्मा, विद्या त्रिवेदी ने बताया कि निःशुल्क शिविर में ब्राह्मण समाज के सभी आयु वर्ग के लोग सहभागी बनेंगे।