नीमच। 24 व 25 जून को आरोग्य भारती की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत उद्घाटन सत्र के रूप में 24 जून को प्रातः 11 बजे आरोग्य वाटिका नीमच सिटी रोड पर पुष्पी पौधों का रोपण कर उद्घाटन किया गया।
आरोग्य भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा औषधीय पौधे आंवला, बहेड़ा, तुलसी, नीम, बेलपत्र, अर्जुन और सर्जना के पौधे लगाए गए। साथ ही सत्र का प्रारंभ तुलसी का पौधा लगाकर अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में शाम को औषधीय चेतना चिंतन पर अशोक वासने का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय अधिकारी मौजूद रहेंगे जिनका भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।