मंदसौर। शहर के नयापुरा क्षेत्रा में ग्वाला समाज के छोटे बच्चों ने सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। बच्चों ने गोबर से बनी माताजी को लेकर घर-घर दस्तक दी। इस दौरान बच्चों ने अपने सिर पर थाली में माताजी को विराजित किया और डेडर माता पानी दे, अच्छी बरसात दे, मालवीय लोक गीत गाते हुए घर-घर पहुंचे। जहां महिलाओं ने माताजी को पानी दिया और माताजी से अच्छी बारिश की कामना की।