बड़वानी। मां नर्मदा की पावन भूमि बड़वानी में देश के प्रसिद्ध हिंदू राष्ट्र का संकल्प लिए, सनातनीयो को धर्म से जोड़ने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार बालाजी महाराज के आदेशों पर चलने वाले पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दो दिवसीय दिव्य दरबार सत्संग का आयोजन मध्यप्रदेश के बड़वानी में केबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के नेतृत्व में 23 व 24 जून को हुआ। जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। व श्री बागेश्वर बालाजी महाराज की कृपा का पुण्य लाभ लिया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलीकॉप्टर से बड़वानी पहुँचने वाले थे। दिव्य दरबार शाम 4 बजे से लगना था लेकिन छतरपुर जिले में अचानक खराब मौसम के चलते बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर पाया। जिससे समय से बहुत लेट रात 12 बजे दिव्य दरबार बड़वानी बाय रोड़ पहुँचे। लेटलतीफी के चलते व बारिश के बावजूद आस्था भारी पड़ी। श्रद्धालु देर रात तक पंडित जी का इंतजार करते रहे। व दिव्य दरबार लगा।
पंडित शास्त्री जी द्वारा दरबार में आए कई श्रद्धालुओं का पर्चा बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। बारिश के चलते आयोजन देर रात तक चलता रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व पार्किंग की चाक चौबंद व्यवस्था की गई।