नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी मातेश्वरी मम्मा सरस्वती का 58वां पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी संस्थान के 150 देशों से अधिक में फैले हुए हजारों सेवा केन्द्रों पर गहन राजयोग तपस्या एवं मातेश्वरी के दिव्य चरित्रों की विस्तृत व्याख्या के साथ मनाया गया।
यह कार्यक्रम संस्थान के नीमच सबजोन के नीमच, बघाना, नीमच सिटी, जावद, मनासा, रामपुरा, जीरन, मल्हारगढ़, नारायणगढ़ एवं पिपलिया मण्डी के प्रमुख केन्द्रों के साथ ही लगभग 15 ग्रामीण राजयोग साधना पाठशालाओं में ब्रह्ममुहुर्त्त अमृतवेला 3.30 बजे से राजयोग की गहन तपस्या से शुरू कर दिव्य सत्संग एवं प्रसादी के साथ सम्पन्न हुआ। नीमच पावन धाम के विशाल सद्भावना सभागार में भी यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से संस्थान की सबजोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने संबोधित करते हुए मातेश्वरी मम्मा सरस्वती के यादगार संस्मरण सुनाऐ, अंत में राजयोग ध्यान में सर्वशक्तिवान परमात्मा शिवबाबा को महाभोग स्वीकार करवाकर वितरित किया गया।