BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 6:07 pm
REPORT : राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने तिघरा पर किया विण्ड एण्ड वेव्स कैफेटेरिया का शुभारंभ, बोले- क्षेत्र की तरक्की के लिये पर्यटन भी महत्वपूर्ण, पढ़े खबर  

Share On:-

ग्वालियर। किसी भी प्रदेश व देश की तरक्की में पर्यटन का बड़ा योगदान होता है। इसी सोच के साथ सरकार द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह शुक्रवार को शहर के पर्यटन स्थल तिघरा जलाशय पर वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में “विण्ड एण्ड वेव्स कैफेटेरिया” के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा उन्नयनीकरण के बाद फिर से यह कैफेटेरिया शुरू किया गया है। 
ज्ञात हो ग्वालियर शहर के समीप स्थित तिघरा जलाशय में पर्यटकों के लिये बोट क्लब भी संचालित है। जल क्रीड़ा का आनंद उठाने के लिये प्रतिदिन बड़ी संख्या में यहाँ पर्यटक पहुँचते हैं। बोट क्लब में खासतौर पर स्पीड बोट, पैडल बोट, जलपरी, मिनी क्रूज व वाटर स्कूटर इत्यादि उपलब्ध हैं। बोट क्लब पिछले लगभग 16 दृ 17 वर्षों से संचालित है। बैठकों की सुविधा को ध्यान में रखकर पर्यटन विकास निगम द्वारा यहाँ फिर से कैफेटेरिया शुरू किया गया है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, जनपद पंचायत घाटीगाँव की उपाध्यक्ष सरला शिवरतन राठौर, ग्राम पंचायत तिघरा के सरपंच दशरथ सिंह यादव, पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आर के राय तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण व ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने कहा कि तिघरा जलाशय पर पर्यटन के लिए अनुकूल वातावरण है। यहाँ पर फिर से विण्ड एण्ड वेव्स कैफेटेरिया शुरू होने से जन सुविधायें बढ़ेंगीं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि तिघरा जलाशय पर पर्यटकों को जल क्रीड़ा व नौकायन के लिये वोट क्लब भी संचालित है। कुशवाह ने ग्वालियर जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवारजनों व मित्रों के साथ तिघरा जलाशय पर पर्यटन का आनंद उठाने के लिये अवश्य आएँ। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE