BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 2:56 pm
BIG NEWS : दोपहर का वक्त और डेढ़ साल का मासूम, जब घर के बाहर खेलते वक्त अचानक हुआ ये बड़ा हादसा तो मच गई चीख पुकार, दुर्घटना में यतिन की दर्दनाक मौत, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर में डेढ़ साल के मासूम की हादसे में मौत हो गई। रविवार दोपहर उस पर जेसीबी का पहिया चढ़ गया। जिसमें मौके पर ही बच्चे के चिथड़े उड़ गए। बाद में शव को पोटली में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इधर, हादसे को लेकर पुलिस के बीच कनाड़िया और लसूड़िया थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर विवाद होता रहा। बाद में लसूड़िया पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर स्काई सिटी ओमेक्स सिटी के पास की है। यहां जेसीबी के ड्राइवर ने गाड़ी रिवर्स करते समय डेढ़ साल के यतिन वारेला पर पीछे से गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक यतिन हादसे के समय झोपड़ी के पास ही सड़क पर खेल रहा था। उसके पिता सुनील स्काई सिटी में ही माली का काम करते हैं और मूल रूप से बड़वाह के रहने वाले हैं। उसके परिवार में तीन बेटियों के बाद यतिन इकलौता बेटा था।

दो बार पिता ने टोका भी था
सुनील के रिश्तेदार राहुल ने बताया कि यतिन के पिता नजदीक ही गार्डन का काम कर रहे थे। इस दौरान यतिन वहीं खेल रहा था। जेसीबी के ड्राइवर को यतिन के पिता ने दो बार टोका भी था। जब जेसीबी का ड्राइवर उसे रिवर्स ला रहा था तो सुनील ने उसे चिल्लाकर बच्चे के पीछे होने की आवाज भी लगाई थी। लेकिन उसने इस तरफ ध्यान ही नही दिया।

दो थानों की सीमा को लेकर विवाद
हादसे के बाद दो थानों की सीमा को लेकर विवाद होता रहा। सूचना के बाद कनाड़िया और लसूड़िया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे थे। बाद में लसूड़िया पुलिस ने जेसीबी को जब्त किया और थाने ले गई। रहवािसयों के मुताबिक हादसे के दौरान बच्चे के शरीर के चिथड़े सड़क पर बिखर गए थे। जिन्हें पोटली में बांधकर एमवाय भेजा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE