BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 4:03 pm
BIG NEWS : सहायक पुजारी की आत्महत्या को लेकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुँच सौंपा ज्ञापन, मुख्य पुजारी और अध्यक्ष पर लगाए आरोप, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

मन्दसौर। मंशापूर्ण बालाजी के पुजारी सुशील सुहाना ने मन्दिर पुजारी अध्यक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके विरोध में मृतक के माता पिता और परिवार जन एसपी कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी देकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुजारी अध्यक्ष महेश और मुख्य पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

जानकारी अनुसार बताया गया कि नाहटा चौराहा स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पिछले 10 वर्षो से सहायक पुजारी के रूप में सुशील सुहाना उम्र 21 वर्ष निवासी 12 पत्थर कैलाश मार्ग मन्दसौर होकर पूजा अर्चना करते आ रहा था। कुछ दिनों पहले ही मन्दिर के मुख्य पुजारी शुभम शर्मा, पुजारी अध्यक्ष महेश राठौड़ के बीच कहा सुनी हो गई थी, जिसको लेकर सुशील सुहाना को मंदिर में पूजा अर्चना करने से रोक दिया गया और महेश राठौड़ और शुभम शर्मा ने मिलकर सुशील सुहाना को इतना प्रताड़ित किया की आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। 23 जून को सुशील ने घर पर पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 

सुशील सुहाना के परिवार वालों ने बताया कि सुशील सुहाना के शरीर पर चोट और नाखून के निशान भी है उससे यह साबित होता हैं कि सुशील के साथ उन लोगों ने मारपीट भी की थी। सुशील की बहन ने आरोप लगाया कि मेरे भाई के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया जिसके कारण परेशान होकर मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली। इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए। 

एडिशनल एसपी गौतम सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत 21 वर्षीय सुशील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस द्वारा मृग कायम कर जांच की जा रही है। परिवार वालों को शंका है कि सुशील को मारा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाई की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE