सेगांव। जिला अस्पताल खरगोन में रेडियोग्राफर पर पदस्थ नगर के अजय क्षेत्रे बाबा बर्फानी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सोमवार सुबह घर से रवाना हुए। उनका सरपंच शांतिलाल चौहान व नगर के युवाओ द्वारा पुष्प माला पहनाकर विदाई दी गयी। अजय ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार जिला अस्पताल से टीम बाबा अमरनाथ यात्रा को जाती है। बाबा बर्फानी के दर्शन को हर वर्ष लाखो श्रद्धालुओं का जस्था दर्शन प्राप्त करते है। उनका मेडिकल चेकअप करने व स्वास्थ्य सेवा का यह मेरा चौथा वर्ष है। बाबा की सेवा का मौका मुझे मिला निःस्वार्थ भाव से करता रहूंगा।