नीमच। अभी हाल ही मे हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगीता मे नीमच के शानदार प्रदर्शन मे नीमच के स्टार खिलाड़ी सिद्धांत सिंह जादोंन एवं एक साधारण परिवार का नीमच नगर पालिका पूल पर तैनात लाइफगार्ड कोच नीलेश घावरी का चयन नीमच नपा एवं शहर के लिए गौरव की बात है। नीलेश के साथ चार अन्य पूल पर तैनात कोचेस की कड़ी मेहनत का नतीजा है नीमच आज रनर अप ट्रॉफी जीत पाया। दिनाक 2 जुलाई से 5 जुलाई हैदराबाद मे होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता मे आर्मी, एयरफोर्स, नैवी एवं देश के बेस्ट प्लेयर का ही चयन होता है। नपा और शहर के लिए गौरव की बात है एक अति सामान्य परिवार का खिलाड़ी अपनी पूल पर जॉब के बाद अपनी प्रेक्टिस का समय निकाल इस मुकाम तक पहुचा है।
नीमच तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि अभी सीनियर नेशनल होना है जहाँ सीधांत एवं नीलेश का चयन हुआ है एवं 16 अगस्त से जूनियर नेशनल होना है जहाँ नीमच से कई खिलाड़ियों का चयन नेशनल हेतु होना निश्चित है। जिसकी लिस्ट जल्द मप्र तैराकी संघ द्वारा जारी होना है।
मेन्टर मूलचंदानी ने बताया कि तैराकी मे इस विशाल जीत के बाद खिलाड़ियों का स्वागत की श्रंखला मे कल समाज सेवी एवं स्पोर्ट्स मोटिवेटर राकेश कोठारी एवं नितेश शर्मा द्वारा शहर के खेल प्रेमी, खिलाड़ी, पेरेंट्स, तैराकी संघ की उपस्थिति मे सभी विजेताओ को विशिष्ट पुरस्कार और कोचेस को ट्रैकसूट पहनाकर सम्मान किया एवं सहभोज किया साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगीता के लिए शुभकामनाये दी। मेंटर मूलचंदानी का कहना है यदि इसी तरह समाज के लोग खेलों मे सहयोग के लिए आगे आते है तो नीमच के खिलाड़ी एक दिन ओलम्पिक का हिस्सा होंगे।