मंदसौर। जिले के गांव डोराना से दो माह पहले एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था, जिसकी शिकायत थाना नई आबादी पर की गई थी। मगर अभी तक लड़की का पता नहीं चला। पुलिस के लचीले कार्य से परेशान होकर पीड़ित परिवार महिला थाना मन्दसौर पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरा मामला बताया। मामला 21 मार्च 2023 का है।
जानकारी अनुसार बताया गया कि मन्दसौर से लगा गांव डोराना में 21 मार्च को शाम को 8 बजे पंचायत भवन के सामने से कुछ लोग लड़की का अपहरण कर अपने साथ ले गए। लड़की के अपहरण की खबर जब परिवार वालों को लगी तो तुरन्त परिवार वाले नई आबादी थाना मन्दसौर पहुंचे और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई।
पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि हम लोग नई आबादी थाने के चक्कर काट काट कर थक चुके हैं, मगर कोई हमारी सुनने को तैयार नहीं है जिससे कारण आज हम लोग महिला थाना आए और थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया और आवेदन पत्र दिया। महिला थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी पीड़िता पता लगा लिया जाएगा।