माउंट आबू। लायंस क्लब आबूरोड के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर लायन प्रदीप कुमार मित्तल को नाथद्वारा में आयोजित प्रांतीय अवार्ड समारोह में प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा प्रांत 3233 ई2 का आई डोनेशन डिस्ट्रिक चेयरपर्सन आई डोनेशन सर्वश्रेष्ठ (प्लेटिनम अवार्ड) अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायन मित्तल ने सम्मानित होने पर प्रांतपाल का और डिस्ट्रिक 3233 ई2 की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। लायन प्रदीप कुमार मित्तल 30 वर्षो से आबूरोड़ की सबसे बड़ी स्वंयसेवी संस्था लायंस क्लब आबूरोड से जुड़े हुए है।
मित्तल बताते है कि इससे जुड़ने से सेवा करने के अवसर बढ़ते है वो क्लब में सेवा के उद्देश्य से जुड़े थे। जिसे वे अपनी मेहनत और पूरी शिद्दत से करने की कोशिश करते है। आई डोनेशन करने वाला कोई भी डोनर किसी भी समय कॉल करता है, वो उसे पूरे सम्मान के साथ इस बारे में बताते है। लगभग पिछले 10 वर्षों में सिरोही जिले से 125 से ज्यादा नेत्रदान करा चुके है। मित्तल बताते है ये कार्य करने से उनके मन को खुशी मिलती है।
इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष सुभाष कुमावत, सचिव, वरिष्ठ लायंस साथी रामनारायण सामरिया, सुभाष अग्रवाल, शांतिभाई पटेल सहित अन्य लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाये दी।