शाजापुर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद द्वारा शाजापुर में गौवंश रक्षा, राष्ट्र रक्षा हेतु बकरीद से पूर्व गौवंश हत्या व गौवंश तस्कारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निश्चित करने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिन्दू परिषद् गोरक्षा विभाग के अनुसार गौ वंश हमारी सात्विक ऊर्जा आर्थिक समृद्धि का सर्वश्रेष्ठ स्रोत है। इसी आधार को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद् गौरक्षा विभाग देश में बढ़ती गौवंश तश्करी व गौ हत्याओं की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बकरीद के मौके पर यह मांग करता है कि राज्य सरकार व स्थानीय पुलिस प्रशासन इन पर न सिर्फ़ कठोर कार्यवाही करे अपितु भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भी कठोर कदम उठाए।
विश्व हिन्दू परिषद् गौरक्षा विभाग ने मांग की है कि सभी राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन गौवंश तश्करो व गौ हत्यारों के विरुद्ध कठोरता से स्वतः कार्यवाही करे जिससे गौरक्षको को सड़क पर आने के लिए मजबूर न होना पड़े। संगठन ने यह भी मांग की है कि कुछ राज्यों में बकरीद के अवसर पर गौवश को वाहनों में लाने लेजाने को लेकर जो ढील दी जाती है वह न दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग मंत्री राजेश जादम, जिला अध्यक्ष शिवाजी सोनी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन, जिला अखाड़ा प्रमुख कमल जाटव, शाजापुर नगर अध्यक्ष मुकेश जाटव, उपाध्यक्ष जयसिंह बसा, मंत्री दुर्गेश कोटवानी, सह मंत्री जसवंत परमार, सह मंत्री विनोद राजपूत, नगर संयोजक सोमेश कुंभकार, सहसंयोजक राहुल परमार, विद्यार्थी प्रमुख आकाश मालवीय, गोरक्षा प्रमुख राहुल केवट, मंत्री नवीन गुर्जर, सुनील कुशवाहा, अमर पेंटर, शुभम प्रजापति, योगेश, जगदीश चंद्रवंशी, वीरू भगवती प्रसाद तिवारी, अर्जुन कुशवाह, कालू कुशवाह, प्रचार प्रसार प्रमुख बलवंत गरासिया आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन जिला मंत्री महेश प्रजापति ने किया