मन्दसौर। शहर के मुख्य मार्ग नाहटा चौराहा पर बहुत व्यस्त होने और आवागमन अधिक होने के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम लग जाता हैं। स्कूलों की छुट्टी होने पर शाम को 4 बजे के बाद हर रोज जाम की स्थिति बन जाती हैं। स्कूल के वाहन और शहर का ट्रैफिक दोनो इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण यातायात की स्थिति बिगड़ जाती हैं। यातायात पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची और जाम में फंसे लोगों को निकाला और रोड क्लियर कराया।
राहगीर चंद्रप्रकाश पमनानी ने बताया कि सेंट थामस स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूली वाहन टेंपो, स्कूल बस एक समय पर आने के कारण जाम की स्थति बन जाती हैं। यातायात पुलिस को समय पर चौराहे पर आकर वाहन को एक-एक करके निकालना चाहिए, जिसके कारण जाम नही लगेगा।