सेगांव। सोमवार की देर रात अचानक रात में वार्ड क्रमांक 07 के शीतलामाता गली के रहवासियों ने खंडवा बड़ोदरा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसमे वार्ड के पंच हरीश पाठक भी धरने पर बैठे। धरने पर बैठने की वजह पेयजल समस्या बताई गई। वही सरपंच द्वारा गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई।
मिली जानकारी के अनुसार पंच हरीश पाठक ने बताया कि वार्ड में नवीन पीएचई विभाग द्वारा पाईप लाइन डाली गई है जिसका समय 30 मिनट है। लेकिन अचानक सरपंच शांतिलाल चौहान द्वारा गली में आकर गाली गलौज करते हुए नल सप्लाई बंद करने को कहा गया। ओर अगले 7 दिनों तक इस गली में पानी की सप्लाई नही देने का कहकर भेदभाव किया गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। अभी पानी की सप्लाई चालू नही करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी। लगभग 30 मिनट तक हाइवे को जाम किया गया। इसमे नाबालिक बालक महिलाएं व पुरूष भी शामिल रहे। मौके पर पुलिस के सिपाही भी पहुचे व यातायात व्यवस्था की गई।
क्या सरपंच का इस तरह का रवैया ग्रामीणों के लिए सही है।
वही सरपंच ने अपनी गलती को छुपाते हुए कहा कि जिसे गाली गलौज दी वो मेरा कर्मचारी है। उसको तनख्वाह में दे रहा हु। कहते हुए रुबाब झाड़ते दिखे।