खंडवा। ओकारेश्वर पवित्र तीर्थ नगरी में ज्योतिर्लिंग भगवान ओकारेश्वर की अधिक मास होने के कारण 8 सोमवार को निकाली जाएगी सवारी, तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं के लगातार बढ़ते आगमन को लेकर सुरक्षा, दर्शन, नर्मदा स्नान, यातायात प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती।
18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास का पर्व काल रहेगा वही श्रावण मास का 10 जुलाई को प्रथम सोमवार तथा 28 अगस्त को अंतिम सोमवार होने के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आस्था का उमडेगा जनसैलाब प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संबंध में जिला प्रशासन के निर्देश पर पुनासा एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संबंध में निर्देश दिए ज्योतिर्लिंग भगवान ओकारेश्वर की महा सवारी निकालने का निर्णय 27 तारीख को होगा नाविक संघ, पंडे पुजारियों और मंदिर ट्रस्ट की बैठक में होगा निर्णय।