BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 10:51 am
KHABAR : नीमच में श्री चैना कुशला माता की जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग, अतिथियों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में श्री चैना कुशला माता मंदिर नीमच पर दो दिवसीय चैना कुशला माता एवं रूप जी महाराज महोत्सव  का सुबह 9 बजे गणपति पूजन के साथ समारोह  शुभारंभ  अतिथि महंत श्री अयोध्या दास जी शास्त्री महराज के पूजन पाठ  से किया गया जिसके बाद   विश्व कल्याण एवं देश की समृद्धि हेतु यज्ञ में वैदिक मंत्रोचार के साथ  समाज जनों ने आहुतियां दी।तत्पश्चात गायत्री माता, गंगा माता एवं श्री चैना कुशला माता की महाआरती दीप प्रज्वलन के साथ की गई। समारोह के द्वितीय दिवस  26 जून सोमवार को प्रातः 8 बजे  श्री चैना कुशला माता का पूजन  यज्ञ एवं चालीसा पाठ का आयोजन 9 बजे अश्व सवारी, ताम्र कलश, अन्य कलश, माता की पोशाक, आरती ध्वज भगवान के चांदी के चंवर आदि धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और शिक्षा की अलख जगाने से ही समाज का विकास हो सकता है। लखेरा समाज के परिश्रम में लघु भारत के दर्शन होते है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महाकाल लोक धाम कि जैसे भादवा माता का विकास भी किया जाएगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स के वस्त्र व्यवसायी जिनेंद्र डोसी ने कहा कि प्रतिभावान सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान समाज विकास की आदर्श प्रेरणा है। देश में आज क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। गरीब की बेटी भी पढ़ लिखकर आईपीएस आईएएस बन रही है।जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने कहा कि लखेरा समाज रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर समाज है। शिक्षा से समाज में नई जागृति आई है ।मंदिर निर्माण समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि समाज अच्छी सोच के साथ प्रगति कर रहा है और अच्छे भारत के निर्माण में सहयोगी बन रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने भी विचार व्यक्त किए।। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद बागड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेश लखेरा, राष्ट्रीय महामंत्री अंबालाल लखेरा, महासभा मध्य प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण सोलंकी, गोविंद लक्षकार बालमुकुंद बागड़ी दिनेश मकवाना, श्री चेना माता कुशला माता मंदिर लखेरा समाज ट्रस्ट नीमच अध्यक्ष किशोर चौहान, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश केथुनिया, लक्षकार युवा मंच नीमच के अध्यक्ष कपिल हाटडिया, आदि गणमान्य लोग  मंचासीन थे। इस अवसर पर मंदिर निर्माण में सहयोगी भामाशाह गोपाल भाटी, एडवोकेट जानकीलाल चौहान,ओम प्रकाश परिहार, हरिकिशन लखेरा गांधीधाम ,डॉक्टर छगनलाल बागड़ी, कृष्णा देवी लखेरा, रमेश चंद्र बागड़ी, तथा महाप्रसादी में सहयोग देने वाले कमला देवी चौहान, अनिल कुमार बागड़ी, अशोक बागड़ी, राधेश्याम चौहान, गोपाल भाटी, रामचंद्र भाटी, सुरेशचंद्र बागड़ी, ओम प्रकाश परिहार, राम चंद्र नैनवाया, दिनेश गोविंद राम, मुकेश हाटडिया, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किशोर बागड़ी आदि समाज जनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कक्षा पहली से आठवीं तक के निर्धन विद्यार्थियों विष्णु सोलंकी मंदसौर द्वारा वार्षिक शिक्षण सामग्री  सहयोग करने की घोषणा की। इसअवसर पर समाज के 45 प्रतिभावान विद्यार्थियों दानदाताओं अतिथियों और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले समाज जनों का सम्मान किया गया।तत्पश्चात  सुबह सनातन संस्कृति के वैभव की प्रतीक सती शिरोमणि मां श्री चैना कुशला माता एवं धर्म रक्षा के अग्रदूत श्री रूप जी महाराज की शोभायात्रा मूलचंद मार्ग कुमारा गली घंटाघर कमल चौक टैगोर मार्ग पुस्तक बाजार कुमारा गली होते हुए  नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण पर निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा पर चेना माता कुशला माता के भजनों की स्वर लहरियां  बिखर रही थी। बग्गी में चेना माता कुशला माता के चित्र को फूलों से श्रृंगारित कर विराजित किया गया था। महिलाएं मंगल कलश शिरोधार्य के चलाय मान थी। ढोल पर युवा थिरक रहे थे। जिसमें क्षत्रिय लखेरा समाज की नारी शक्ति  मंगल  कलश यात्रा, क्षत्राणी के रूप में युवतियाँ एवं शौर्य के प्रतीक  युवकों के साथ अखिल भारतीय लखेरा महासभा, अखिल मध्यप्रदेश, राजस्थान,  हरियाणा, अखिल गुजरात महाराष्ट्र के गणमान्य समाज सेवी बन्धुओं के साथ कला और  लखेरा  समाजनों द्वारा   शोभा यात्रा नगर भ्रमण कर पुनः श्री चैना कुशला माता मंदिर, नीमच पर पहुंची। जहाँ  धर्म सभा  को श्री श्री 108 श्री अयोध्या दास जी शास्त्री महाराज द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया । मातारानी की महाआरती और प्रसादी के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ। महोत्सव में लखेरा समाज मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर सिंह चौहान, उत्सव समिति अध्यक्ष प्रकाश परिहार, लखेरा युवा मण्डल के अध्यक्ष कपिल हाटड़िया, सुरेश बागड़ी, गोपाल भाटी, रमेश बागड़ी,  रतन लखेरा, ओमप्रकाश केथुनिया, शंभु लाल चौहान, राधेश्याम चौहान,अमृत सोलंकी, रामनिवास केथुनिया, बाल किशन नैनवाया, मीडिया प्रभारी मनीष बागड़ी, राजेन्द्र चौहान, अमृत बागड़ी सहित युवा शुभम परिहार, चिराग सोलंकी, सुनिल केथुनिया आदि कई वरिष्ठ और युवा बड़ी संख्या में गणमान्य समाजसेवी जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा  चैन्ना माता कुशला माता मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और  सभी ने यथा योग्य सहयोग का विश्वास दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE