मनासा। नीमच-मनासा रोड पर बाहुबली धाम के सामने सोमवार को रात 8 बजे करीब अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मोके पर मौजूद लोग निजी साधन से घायल व्यक्ति नाथूलाल पिता नारायण पूर्बिया निवासी मनासा को तत्काल उपचार के लिए ग़म्भीर हालात में मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुँचे। जहाँ पर उपचार के लिए भर्ती करवाया, जिसके बाद ग़म्भीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बाहुबली धाम का चौकीदार है और गाय को रोटी देने के लिए सड़क पर आया था तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।