BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : मीडिया संस्थानों की रीढ़ की हड्डी होते हैं ग्रामीण अंचल के पत्रकार, स्टेट प्रेस क्लब मप्र की संभागीय कार्यशाला हुई आयोजित, संभाग के 30 सक्रीय पत्रकारों का सम्मान, 400 मीडियाकर्मियों को हेलमेट भेंट, वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

पेटलावद। स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित संभागीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजन पेटलावद में किया गया, समारोह में ग्रामीण पत्रकारिता और चुनौतियां विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, इस अवसर पर 400 मीडियाकर्मियों को हेलमेट भेंट किए गए एवं वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। 
उदय मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता का महत्व सदा से रहा है, अंचल के पत्रकार मीडिया संस्थानों की रीढ़ की हड्डी होते हैं। अतिथियों ने कहा कि महानगरों के मीडियाकर्मी वक्त के साथ चल रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में नई तकनीक और नए तौर-तरीके का अभाव नजर आता है ऐसे आयोजनों के माध्यम से कलमकार नई विधा से अवगत होते हैं। 

यह थे अतिथि- 
कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य, पराक्रम सिंह शेखावत, पारुल केसवानी, रचना जौहरी, वीरेन्द्र व्यास, चंद्रभानसिंह भदौरिया, अंकुर जायसवाल, एवं शीतल रॉय मौजूद थे। सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में सांसद गुमानसिंह डामोर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा, मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया, पद्मश्री रमेश परमार एवं शांति परमार मुख्य रूप से मौजूद थे। अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। 

इनका हुआ सम्मान-
कार्यक्रम में झाबुआ-अलीराजपुर सहित इंदौर संभाग के आठों जिलों के सक्रिय पत्रकारों का सम्मान किया गया। महेशचंद्र जानी, वीरेन्द्र व्यास, चंद्रभानसिंह भदौरिया, निकलेश डामर, मुकेश परमार, पवन नाहर, मनीष गिरधानी, सलीम शैरानी, हरिशंकर पंवार, मनोज पुरोहित, अनिल श्रीवास्तव, संजय जैन, बंशीलाल शर्मा, राजेश सोनी, प्रदीप पुरोहित, संदीप जैन राजरतन, सत्यनारायण शर्मा, हरीश यादव, उमेश चौहान, संदीप मेहता, निर्मल व्यास, मनोज जानी, संदीप कुशवाह, जैद अहमद, वीरेन्द्र वशिदे, कैलाश मुकाती, अनिल तोमर, पन्नालाल गेहलोत, अता मोहम्मद, दिनेश पटेल, आमिर शेख, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक सिसौदिया एवं सुदेश गुप्ता को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट-
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक बी प्रसाद वैरागी, सुरेश मुलेवा, सुनील खोडे, निलेश सोनी, शान ठाकुर, सुनील भंडारी, नरेश भटेवरा, दिपक मिस्त्री, मनोज जानी एवं धर्मेन्द्र पांचाल ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह रवि चावला, सुदेश गुप्ता, अजय भट्ट, अशोक रघुवंशी, मोहनलाल मंत्री, राजवीरसिंह होरा, प्रवीण धनोतिया, गगन चतुर्वेदी, विजय गुंजाल एवं संतोष रुपिता ने भेंट किए। 

वृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ-
वरिष्ठ पत्रकार पराक्रमसिंह शेखावत एवं अंकुर जायसवाल ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया, आयोजन समिति ने दोनों अतिथियों को जामुन के वृक्ष भेंट किए समारोह स्थल के आसपास 51 वृक्ष लगाए गए। 

400 हेलमेट भेंट किए -
पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र के हेलमेट वितरण अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मीडियाकर्मियों को हेलमेट भेंट किए। जैन ने इस प्रयास को सुरक्षा के लिहाज से अहम बताया एवं शुभकामनाएं दी। 

आदिवासी संस्कृति से स्वागत-
समारोह स्थल पर आने वाले समस्त अतिथि एवं मीडियाकर्मियों का आदिवासी नृत्य दल द्वारा स्वागत किया गया। 15 सदस्यीय नृत्य दल ढोल, मादल और थाली की थाप पर सभी अतिथियों को मुख्य द्वार से मंच तक लेकर आए और अतिथियों को साफा बांधकर सम्मानित भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE