गुना। विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ पूरे प्रदेश में समाज जोड़ो, समाज जागरूक करो आभियान के तहत जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन दतिया में किया गया। गुना जिले के समाज के लोग काफी संख्या में सम्मिलित हुए जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल, प्रदेश प्रवक्ता योगाचार्य महेश पाल के मुख्य आतिथ्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर चौक पर देवी जी की मूर्ति पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया, समाजजनों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल ने समाज में सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सके इसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी बही योगाचार्य महेश पाल द्वारा समाज को एकजुट करने, समाज का युवा संघठन से जुडकर आर्थिक क्षेत्र में, खेलों के क्षेत्र में, व्यवसाय के क्षेत्र मे, स्वास्थ के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र मे मार्गदर्शन लेकर कैसे आगे बढ़ा जा सकता है इसके विषय में विस्तार से सभी को बताया और संघठन विस्तार, भोपाल सीएम हाऊस में आयोजित होने वाली पाल, बघेल, धनगर, गाडरी समाज की महापंचायत के विषय में जानकारी दी एवम घुमंतु अर्ध घुमंतू जनजाति प्रमाणपत्र अधिक से अधिक बनवाने पर जोर दिया, जिला अध्यक्ष अनिल पाल ने संगठन विस्तार जिले से लेकर ग्राम तक कैसे हो इससे सम्बंधित विचार व्यक्त किए, सिद्धबाबा सपापहार के महंत जी ने भजन गीत के माध्यम से समाज को एकजुट होकर जुड़ने की भावना व्यक्त की।