रतलाम। लंबे अरसे के बाद बारिश का इंतजार कर रहें अन्नदाता किसान अब कर रहे हर तरफ खेतो मैं बुवाई का कार्य आपको बता दें कि रतलाम सहित कई अंचल में सोमवार से रोनक शुरू हो गई। रविवार अल सुबह एवं देर रात हुई बारिश के बाद सभी किसानों ने पूजा अर्चना कर खेतों में सोयाबीन आदी बीजों की बुवाई का श्री गणेश कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में लगभग अधिकांश गांव में बुवाई का काम शुरू हो चुका है वहीं किसान बारिश का इन्तजार करते नज़र आ रहे है आगामी दिनों में बुवाई के कार्यों में और तेजी नज़र आएगी।
क्षेत्र में मानसून का इंतजार कर रहे किसानों को बारिश से अब अब बड़ी राहत मिलती नजर आ रही हैं बड़े शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हुई वही अच्छी बारिश होने से कई स्थानों पर खेतों में पानी जमा हो गया है। सोया इत्यादि फसलों की बुवाई के योग्य बारिश होने से किसानों के चेहरे खिलते नजर आ रहे हैं।
वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को अधिकांश किसानों ने बुवाई की तैयारियां पूरी कर ली सोमवार को सुबह से ही किसान परिवार अपने खेतों पर पहुंच गए थे जहा किसानों ने अपने खेतों पर स्थापित गणेश जी व देवी देवता की पूजा अर्चना कर बुवाई शुरू की गई। लगभग सभी स्थानों पर ट्रैक्टरों से ही बुवाई का कार्य शुरू किया गया है अधिकांश क्षेत्र में मुख्य रूप से सोयाबीन, मक्का, मूंगफली, उड़द, मूंग,तुवर, इत्यादि की बुवाई की जा रही। वही आज मंगलवार को भी कई जगह बुवाई का दौर जारी है। वही कुछ किसान देवीलाल मदारिया, धन्नालाल प्रजापत ने बताया की किसान की मन पसंद सोयाबीन जे एस 9560 का रकबा इस बार ज्यादा रहने वाला है। वहीं दूसरी अन्य वैरायटियों का रकबा अलग-अलग रहेगा। वही कही जगह हल्की तो कही तेज बारिश का दौर जारी है।