BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 4:13 pm
BIG NEWS : नीमच में गरज-चमक के साथ शुरू हुआ झमाझम का दौर, बारिश ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, जानिये अब तक कितनी इंच दर्ज हुई वर्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में मंगलवार दोपहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। इसके पहले सुबह से शहर के आसमान में बादल छाए हुए थे। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में भी दोपहर में बरसात हुई। शहर में काली घटाओं के छाने के बाद गरज-चमक के साथ हुई झमाझम ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जोरदार बारिश के 10 मिनिट बाद ही नालियों का पानी मुख्य सड़कों पर बहता हुआ दिखाई दिया। शहर के मूलचंद मार्ग सहित अन्य निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति भी बनी। नागरिकों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। 

जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 94 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 85 मि.मी., जावद में 97 मि.मी. एवं मनासा में 100 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 32.6 मि.मी. वर्षा हुई थी। गत वर्ष नीमच में 37 मि.मी., जावद में 21 मि.मीएवं मनासा में 40 मि. मी.वर्षा हुई थी। जिले में 27 जून 2023 को प्रात:8 बजे समाप्तस पिछले 24 घण्टे में औसत 0.3 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में एक मि.मी वर्षा हुई,जबकि जावद एवं मनासा में वर्षा दर्ज नही हुई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE