BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 3:41 pm
KHABAR : आण आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धुमधाम पुर्वक मनेगा, महाआरती के बाद होगा भंडारे का आयोजन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन पवित्र मंदिर से लगा अति प्राचीन रमणीय व चमत्कारी स्थल श्री देवनाथ जी की जीवित समाधि आण आश्रम पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम पूर्वक मनाया जाएगा। 
आश्रम से जुड़े भक्त दिलीप रोदवाल, गौरी शंकर भानपिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारों वर्ष पूर्व श्री देवनाथ जी महाराज ने उक्त स्थल पर जीवित समाधि ली थी। यह स्थल आज भी तात्कालिक फल देने वाला एवं चमत्कारिक स्थल है। इस स्थल पर वर्तमान में विराजित संत श्री राजनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में 3 जुलाई 2023 सोमवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रातः धुना पूजन श्री देव नाथ जी महाराज का रुद्राभिषेक, पूजन, आरती, गादी पूजन व गुरु पूजन के साथ ही सांय 5 बजे श्री देव नाथ जी की महाआरती व भंडारे का आयोजन होगा। इसी क्रम में रात्रि को भव्य भजन संध्या भी रखी गई है। उक्त स्थल पर गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर भव्य तैयारियां प्रारंभ हो गई है सभी श्रद्धालु जन तन मन धन से सहयोग कर गुरु पूर्णिमा उत्सव को भव्यता प्रदान कर गुरु आशीर्वाद का लाभ लेवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE