BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 6:53 pm
KHABAR : लायंस क्लब शक्ति ने की सांसद से मुलाकात, सुधीर गुप्ता ने पक्षी शाला के लिए स्वीकृत किए एक लाख रूपए, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। लायंस क्लब शक्ति द्वारा सांसद सुधीर गुप्ता से एक अनौपचारिक मुलाकात अजय टॉकीज रोड स्थित नवकार भवन में रखी गई। जिसके अंतर्गत सांसद को क्लब में अब तक की गई गतिविधियों से अवगत कराया एवं भावी प्रोजेक्ट के बारे में अवगत कराया गया। 

सांसद द्वारा क्लब की गतिविधियों के लिए अत्यंत रुचि के साथ मार्गदर्शन दिया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए संस्कार एवं मानसिक प्रबंधन शिविर के आयोजन का सुझाव दिया गया। साथ ही क्लब के भावी प्रोजेक्ट पक्षी शाला के निर्माण हेतु सांसद निधि से 100000 रूपए की राशि भी स्वीकृत की गई, जिससे सभी क्लब सदस्यों में हर्ष व्याप्त हो गया, सभी ने ताली बजाकर अनुमोदन किया। 
विदित है कि पिपलिया मंडी में एक भी पक्षी शाला नहीं है इसीलिए लायंस क्लब शक्ति के सदस्यों ने यह बीड़ा उठाया है। सांसद सुधीर गुप्ता के साथ पिपलिया मंडल के अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल, विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सभापति ललित कसेरा, कमल गुर्जर, बलराम सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन नाथ योगी, भाजपा नेता राधेश्याम चौहान, सुधीर जैन मामा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, महाराष्ट्र के विस्तारक अजय वाडकर, हेमंत पाटीदार, मनोहर माली, महामाया राजेश पटवा,  मुकेश परक्या, मीडिया प्रभारी महेश मराठा, रवि पोरवाल आदि थे। 

इस अवसर पर लायन नीलिमा अग्रवाल, लायन मनीषा गोयल, लायन समता जैन, लायन शिखा अग्रवाल, लायन नीलम जैन, लायन दीपिका पटवा, लायन प्रियंका जैन, लायन नेहा जैन, लायन जयश्री अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायन मनीषा गोयल ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE