BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 6:50 pm
KHABAR : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) नीमच जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वस्तिक युवा मण्डल डीकेन द्वारा जावद विकासखंड के ग्राम पंचायत बराड़ा, धामनिया में जलशक्ति अभियान कैच द रैन तृतीय चरण के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बराड़ा व धामनिया के अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।

युवा मण्डल अध्यक्ष अजय सेन ने जलशक्ति अभियान कार्यक्रम पर नीमच जिले में चलाए जा रहे जल संचयन एवं संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान, रैली, गोष्ठी, नारे लेखन एवं आदि विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल सरक्षंण के बारे में बताया कि जल के बिना जीवन संभव नही है। आज के परिवेश में पानी के बचाव एवं संरक्षण हेतु कहा कि यदि हम पानी की बर्बादी नही रोक सके तो आने वाले वर्षों में पानी एक ज्वलन्त समस्या होगी। नाटक के माध्यम से परंपरागत पानी के स्रोत को बचाने, संरक्षण पर जोर देने की बात कही और युवा कलाकारो ने जल के संचयन एवं बर्बादी को रोकने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया। 
नुक्कड़ नाटक टीम मे मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र सुमन धनगर, अनिशा पाराशर, योगिता पाटीदार, मंगला सेन, राजमल दास, मुकेश मेघवाल, विक्रम ओड़, रोहित चन्देल का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE