BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 10:29 am
BIG NEWS : कृषि विभाग का इंजीनियर फिर हुआ ये बड़ा हादसा, तो मोके पर मची अफरा तफरी, सुचना मिलने पर दौड़े सरकारी वाहन, क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर की जिंदा जलने से मौत हो गई। उनके घर में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि लोगों के मना करने के बावजूद आग बुझाने के इरादे से वह जलते घर में दाखिल हो गए। तभी धुआं और आग की चपेट में आ गए। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को उनका जला हुआ शव सीढ़ियों पर मिला।

घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र की पेबल-बे कॉलोनी में अनिल पोरवाल (55) का घर है। वह संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी में कृषि यंत्री के पद पर पदस्थ थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के बाद घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठे थे।

उन्हें मकान की पहली मंजिल से धुआं निकलता दिखा। वह दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे, तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। पहले उन्होंने पत्नी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 45 मिनट के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया


बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर में आग लगी थी। जिसमें जलकर कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर की मौत हो गई

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। आग बुझाने के बाद पुलिस और परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे, तो सीढ़ियों के पास अनिल पोरवाल का शव पड़ा था। आग की लपटों से वह बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि अनिल सीढ़ियों की मदद से ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी धुआं और आग की चपेट में आने से गिर गए। घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि संभवत: जिस कमरे में आग लगी, उसमें इंजीनियर का कीमती सामान रखा था, वह उसे लेने गए थे। दूसरी बात ये भी आ रही है कि वह आग बुझाने के उद्देश्य से ऊपर गए थे, जिससे आग की चपेट में आ गए। हालांकि पड़ोसियों और परिजनों ने उन्हें मना भी किया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE