नीमच। सहित प्रदेश भर में लगातार जनहित मानवाधिकार के मामलों को उठाए जाने के चलते, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर अधिवक्ता मनीष जोशी को मध्य प्रदेश कांग्रेस विधी व मानवाधिकार विभाग में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है । मध्य प्रदेश कांग्रेस विधी व मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर ने आज मनीष जोशी का नियुक्ति पत्र जारी किया । जोशी की इस उपलब्धि से उनके समर्थकों में खासा उत्साह है ज्ञात हो कि मनीष जोशी वर्तमान में नीमच अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष है व पूर्व में नीमच जिला कांग्रेस के जिला महामंत्री रह चुके हैं।