नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह चौहान तथा आर. सागर कछावा के मार्गदर्शन में नीमच जिला कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंग जी गोड की अनुशंसा पर नितेश दायमा को प्रकोष्ठ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी संगठन ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे।