कटनी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी धरमिन्दर सिंह राठौड के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे बाल संवर्धन एवं सरंक्षण सप्ताह (दिनांक 01 से 07 जुलाई 2023 तक) के अंतर्गत दिनांक 04 जुलाई को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरवार, सिविल लाईन गणेश चौक कटनी में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवायें योजना 2015 के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पूर्व पैरालीगल वालेंटियर आराधना तिवारी के द्वारा बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के बारे भी जानकारी दी तथा बच्चों से मौलिक कर्तव्यों और नैतिक कर्तव्यो के पालन करने की अपेक्षा की। स्कूल प्रशासन के सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।