BREAKING NEWS
खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 6:49 pm
BIG NEWS : कलेक्टर यादव ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- बिना बताए स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्यवाही, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने खोखरा, निनोरा, कनघट्टी, बही एवं बोतल गंज में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं वहां पर उपस्थित प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक जो बिना बताए स्कूलों से गायब रहते हैं। ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही होगी। निरीक्षण के दौरान जो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। निरीक्षण के समय शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति चेक की गई। कलेक्टर ने स्कूल के बच्चों से संवाद किया। स्कूल के बच्चों से 19 का पहाड़ा भी पूछा। स्कूल में मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया तथा मध्यान्ह भोजन में बच्चों को क्या-क्या आहार मिलता है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली। पाठ्य पुस्तकों के बारे में भी पूछा। बच्चों के पास में पर्याप्त मात्रा में पाठ्य पुस्तक देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुदीप दास, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक गण, विद्यार्थी मौजूद थे। 

प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को आदेश दिए गए कि, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में समय चक्र तैयार कर अध्ययन अध्यापन का कार्य कराना सुनिश्चित करें। सभी शिक्षक, शिक्षक डायरी अनिवार्य रूप संधारित करने, प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक शनिवार को सतत एवं व्यापक, अधिगम एवं मूल्यांकन की गतिविधि निर्देशानुसार कराना सुनिश्चित करें। सभी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग की विभागीय योजनाओं को अवगत कराते हुए समय सीमा में योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE