BREAKING NEWS
खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 7:09 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया और माफी माँगी, बोले- गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत से मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने दशमत के चरण पखार और तिलक कर शॉल-श्रीफल और गणेश प्रतिमा भेंट की। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत के साथ स्वल्पाहार किया और परिवार की कुशल-क्षेम पूछी। उन्होंने दशमत से कहा किष् आप मेरे साथी और भाई हो, मन दुखी है, यह आपकी पीड़ा बाँटने का प्रयास है, आपसे माफी भी माँगता हूँ, परिवार की जो भी जरूरत होगी उन्हें पूरा किया जाएगा।

ष्मुख्यमंत्री ने दशमत की पत्नी आशा रावत से भी फोन पर बातचीत की।जनता ही मेरी भगवान और जनता की सेवा भगवान की पूजा मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि जनता ही मेरी भगवान है और जनता की सेवा भगवान की पूजा है। हम यह मानते हैं कि हर इंसान में भगवान निवास करते हैं, दरिद्र ही नारायण है। दशमत के साथ हुए अन्याय से मेरा मन, दर्द और पीड़ा से भरा है। मन की व्यथा और पीड़ा को कम करने के लिए ही मैंने दशमत को निवास बुलाकर उनके पैर धोए और पानी माथे से लगाया, जिससे मेरी व्यथा और दर्द कम हो सके।अन्यायी का कोई धर्म-जाति-पार्टी नहीं होती मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, जो अन्याय करता है उसका कोई धर्म-जाति-पार्टी नहीं होती, जिसने अन्याय किया है उसको कड़ी सजा मिली। जिसके साथ अन्याय हुआ है उसे दिल से लगाकर उसकी पीड़ा कम करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा हम सब एक ही चेतना से बने हैं, ईश्वर ने हम सबको बनाया है। हम सब, अपने गरीब भाई-बहनों के प्रति मानवीयता, करुणा, प्रेम, दया और संवेदना से भरे रहें। गरीब का भी आत्म-सम्मान होता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि सबको सम्मान और सुरक्षा मिले।जो भी गरीबों के साथ गड़बड़ करेगा उसे कठोरतम सजा मिलेगी मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दशमत के पैर धोना, गरीबों के प्रति मेरी संवेदना और उनके प्रति सेवाभाव का संकेत है। गरीब की इज्जत हमारे लिये सबसे बड़ी है। जनता, शासन, प्रशासन को यह भी स्पष्ट संदेश है कि गरीबों के साथ यदि कोई गड़बड़ करेगा तो उसे कठोरतम सजा मिलेगी। गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE