खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर के मार्गदर्शन में शासकीय औषधालय पीपलगोन द्वारा गुरूवार को ग्राम मुहाली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में श्वास, उदर रोग, वात रोग, त्वचा रोग, ऋतु सम्बंधित आदि रोगों का उपचार किया गया। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीज लाभान्वित हुए।