BREAKING NEWS
खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 10:50 am
KHABAR : मडेरा तालाब में मृत अवस्था में मिला मादा तेंदुआ, वन विभाग का अमला कार्रवाई में जुटा, तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जबलपुर, पढे़ प्रविण कुमार पारस की खबर 

Share On:-

कटनी। जिला के उमरियापान वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के करौंदी बीट क्षेत्र में मडेरा तालाब के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन से चार साल बताई जा रही है। वन विभाग का अमला देररात तक कार्रवाई में जुटा रहा। जंगल, तालाब और खेतों के बीच सड़क किनारे की यह घटना हैं। ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि करौंदी बीट के राजस्व क्षेत्र मडेरा तालाब में एक तेंदुए की मौत होने की जानकारी गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बीट गार्ड राजेश मिश्रा को मिली। जिसकी सूचना बीट गार्ड ने दिया। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया और क्षेत्र को सील किया गया साथ हीं डीएफओ गौरव शर्मा को घटना की जानकारी दी।जबलपुर से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। शाम करीब 6 बजे जबलपुर से डॉग स्क्वायड टीम पहुँची।डॉग तेंदुए के पास से कुछ दूरी खेत पर बनी झोपड़ी में जा घुसा। इसके अलावा अन्य खेतों में बनी झोपड़ियों में डॉग पहुँचा हालांकि बारिश के चलते कार्रवाई में परेशानी हो रही थी। देररात तक वन विभाग का अमला घटनास्थल पर तैनात रहा। वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तेंदुए की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम के बाद हीं खुलासा हो पाएगा। बहरहाल तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए उसका शव जबलपुर भेजा गया है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE