BREAKING NEWS
KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 11:42 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस अमले में बड़ा फेरबदल, डेढ़ दर्जन से अधिक सीआई और सब स्पेक्टर का हुआ तबादला, निम्बाहेड़ा थाना प्रभारी टेलर का जिला बदल उदयपुर किया, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आईजी रेंज उदयपुर अजयपाल लांबा ने बुधवार को आदेश जारी कर चित्तौड़गढ़ जिले में तैनात करीब डेढ़ दर्जन पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए है। नियमों की पालना में पुलिस निरीक्षक व पुलिस उप निरीक्षक के रेंज ट्रांसफर किए हैं। इसमें से अधिकांश ऐसे हैं, जिन्हें चित्तौड़गढ़ जिले में तीन साल से अधिक का समय हो गया है। साथ ही इतने ही पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक चित्तौड़गढ़ जिले में लगाए गए हैं।
जानकारी में सामने आया कि आईजी उदयपुर अजयपाल लांबा ने बुधवार शाम को आदेश जारी किया है। जिसमें जिले में नियुक्त सीआई और एसआई जो तीन साल का समय पूरा कर चुके हैं, उनके स्थानांतरण किए हैं। इसमें चित्तौड़गढ़ सदर सीआई हरेंद्र सिंह सौदा का डूंगरपुर जिले में, सुशीला खोईवाल का उदयपुर, कोतवाल विक्रमसिंह का बांसवाड़ा, गंगरार सीआई शिवलाल मीणा का प्रतापगढ़, कैलाशचंद्र का बांसवाड़ा, बड़ीसादड़ी सीआई कैलाशचंद्र सोनी का प्रतापगढ़, निम्बाहेड़ा सीआई फूलचंद टेलर का उदयपुर, सुनील कुमार का प्रतापगढ़ जिले में स्थानांतरण हुआ है। इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक राम सुमेर मीणा, उदयसिंह, रविंद्र चारण, हनुवंत सिंह सोढा, देवेंद्र सिंह राठौड़, गिरिराज गर्ग, बंसीलाल व श्यामराज को चित्तौड़गढ़ जिले में लगाया है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक मंडफिया थानाधिकारी ओमसिंह, ओंकार सिंह व सुरेशचंद्र का उदयपुर जिले में, गोवर्धन सिंह का बांसवाड़ा, लक्ष्मीलाल, अश्विनी कुमार व अशोक कुमार का डूंगरपुर, अजयराज सिंह का उदयपुर, रतनलाल का राजसमंद व चंद्रभात का उदयपुर जिले में स्थानांतरण हुआ है।
आईजी ने इसी आदेश में ही उप निरीक्षक राम सिंह, नाथू सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश लाल, भगवत सिंह, नरेंद्रसिंह, दिलीप सिंह खंगारोत, उदयलाल, कैलाशचंद्र व श्यामलाल का चित्तौड़गढ़ जिले में स्थानांतरण किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE