BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले एमपी के इस गाँव से.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चंद्रशेखर आजाद नगर में निकाली गई बाइक.. <<     BOLLYWOOD DHAMAAL : पद्मश्री से सम्मानित इस अदाकारा की.. <<     BOLLYWOOD DHAMAAL : पद्मश्री से सम्मानित इस अदाकारा की.. <<     KHABAR : इंदौर के श्री रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की.. <<     KHABAR : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि के सानिध्य में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सद्भावना महिला मंडल अशोका गार्डन भोपाल.. <<     KHABAR : अभा ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत की.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में पैर पसार रही डायरिया जैसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज पहुंचे.. <<     BIG NEWS : वॉईस ऑफ एमपी की खबर का बड़ा असर, किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 4:43 pm
KHABAR : देवास और शिप्रा में अंशुल और योगेन्द्र का अंतिम संस्कार, उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड होने से हुई थी मौत, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर गए देवास व शिप्रा निवासी दो युवकों की मौत के बाद गुरुवार सुबह एम्बुलेंस से दोनों के शवों देवास लाया गया। अंशुल मंडलोई का देवास मुक्तिधाम व योगेंद्र सोलंकी का अंतिम संस्कार शिप्रा में किया गया। दोनों की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुबह दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए जहां से दोनों के शव अलग-अलग पहुंचा दिए गए। उल्लेखनीय है कि धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड गए देवास और शिप्रा के दो युवकों की पहाड़ धंसने से मौत हो गई थी। पिछले दिनों देवास व शिप्रा के 8 युवक उत्तराखंड घूमने गए थे। रास्ते में लैंडस्लाइड से अंशुल मंडलोई देवास और योगेंद्र सोलंकी शिप्रा वाहन में अंदर ही फंस गए थे। पत्थर वाहन पर गिरने से दोनों की मौत हो गई थी। देवास निवासी अंशुल मंडलोई का परिवार मूल रूप से तराना जिला उज्जैन का है।करीब 15 साल पहले देवास में आकर बसे थे पिता टेलरिंग का काम करते हैं। घर में छोटी बहन और माता-पिता है। अंशुल मंडलोई इकलौता लड़का था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। योगेंद्र सोलंकी भी घर का इकलौता लड़का था। परिवार में माता-पिता और बहन के अलावा पत्नी है। करीब एक-डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई है। योगेंद्र देवास के अमलतास अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। बताया जा रहा है बाकी अन्य साथी आज दोपहर में हरिद्वार से देवास के लिए रवाना होंगे। जो कल देवास पहुंचेंगे।मृतक अंशुल के मामा ने बताया कि यहां से 7 लोग यात्रा पर गए थे उत्तरकाशी से फोन आया कि वहां पर चट्टानों के गिरने से अंशुल और योगेंद्र की मौत हो गई है और बाकी लोग घायल हो गए। हम स्वयं गए और प्रशासन की मदद से वहां से एंबुलेंस द्वारा देवास लाएं।

 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE