मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई तहसील रामपुरा में शुक्रवार को कक्षा पांचवी में अध्ययनरत भैया-बहिन जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया उन भैया/बहिन का विघालय संयोजक डॉ कारूलाल वर्मा, अभिभावक और कक्षाचार्य को शील्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संयोजक कारूलाल वर्मा, शंकर दास बैरागी, हरीशंकर बैरागी, गोविन्ददास बैरागी, कृष्णा प्रजापति, हीना बैरागी एवं भैया बहिन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्था प्रधान हीरालाल रावत ने दी।