मनासा। मंदसौर रोड पर बरडिया के समीप गुरुवार देर रात 8.30 बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने थाना 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार कर देर रात जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। हादसे में भोपाल सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी महागढ़ के हाथ पैर और सिर में गम्भीर चोटे आई है।