BREAKING NEWS
KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 5:46 pm
KHABAR : राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या का बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निरंतर जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार 18 जून शाम 04 बजे शासकीय  जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजन हुआ।
जिसमें संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि समाज में बेटी और बेटे में भेदभाव खत्म होना चाहिए बेटियों को बेटों के समान अधिकार सम्मान देकर उनका पालन पोषण करना चाहिए बेटियां देश का भविष्य हैं। इसी क्रम में भावीका का गोविंदानी ने बताया कि बेटियां सौभाग्य से होती हैं बेटियां साक्षात भगवान का रुप है जीवनदायिनी होती हैं इस अवसर पर आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने कहा कि संस्था द्वारा बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निरंतर किया जा रहा है एवं उसके सुखद परिणाम भी हमें देखने को मिल रहे हैं जिले में बेटियों का लिंगानुपात बड़ा हैं और बेटियों के जन्म पर भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं हम लगातार इस दिशा में जनसहयोग से कार्य कर रहें हैं कार्यक्रम में ज्योति रोहिड़ा ने बताया कि आराध्या संस्था का प्रयास सराहनीय हैं बेटियां दो परिवारों को जोड़ती है घर की लक्ष्मी हैं उनका सम्मान जरूरी हैं सस्थां के कार्यक्रम में मुख्य रूप आराध्या संयोजक एडवोकेट मीनू लालवानी, भाविका गोविंदानी, सिमरन गोविंदानी, ज्योति रोहिडा, मीना रोहिड़ा , दिव्या लालवानी,राजेश गोविंदानी, रवि गोयल(जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), चंद्रप्रकाश मोमू लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा ने  खिलौने, बिस्किट, गिफ्ट व मोतियों की माला पहनाकर उपहार स्वरूप भेंट किए गए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE