नीमच। विक्रम सीमेंट खोर के गेट सील कर्मचारीयों ने अपने शोषण पर आवाज बुलंद करते हुए ठेकेदार मैसर्स धर्मेंद्र कुमार बैरागी के खिलाफ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर कार्यालय पर तहसीलदार कविता कड़ेला को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 7 वर्ष से काम करने के बावजूद हमे अकुशल श्रेणी में रखा गया है। हमें अर्द्ध कुशल श्रेणी में रखा जाए। एक बेल्ट पर दो आदमी मिलते है, जबकि चार की जरूरत है। सिंगल ओवरटाइम मिलता है जबकि पूरे प्लांट में डबल ओवरटाइम दिया जाता है। पीपीई इंक्यूप्मेंट भी नहीं दिया जा रहा है। साधन और सुरक्षा उपकरणों का अभाव है। गेट पास केवल 3 महीने के लिए बनाए जा रहे हैं। लेबर के साथ आए दिन गाली गलौज कर घर भेजने की धमकी दी जाती है। गेट सील कर्मचारियों ने 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर निराकरण की मांग की है। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में गेट सील कर्मचारी मौजूद रहे।