शिवपुरी। अपने एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आये भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जहाँ उन्होंने एक निजी होटल में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की लाल सिंह आर्य ने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से विश्व का सबसे बड़ा संत शिरोमणि रविदास का मंदिर सागर में बनेगा। जिसका भूमिपूजन 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद लाल सिंह आर्य तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी गाँव मे दबंगों द्वारा मारपीट से घायल दलित महिला सरपंच गीता जाटव से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दलित समाज के साथ ऐसे कृत्य करवाये जा रहे हैं भाजपा सरकार दलित समाज के साथ है और पीड़ित महिला की सुरक्षा की जाएगी।