तराना। जगन्नाथपुरी में पंडित कमल व्यास के मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तराना नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से शर्मा ट्रैवल्स बस से 55 यात्री रवाना हुआ यात्रियों द्वारा तराना नगर के मंगलनाथ मंदिर में अभिषेक पूजन अर्चन किया। अभिषेक पूजन अर्चन के पश्चात यात्रियों का जत्था जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुआ यात्रा संयोजक मोहन शर्मा द्वारा जानकारी देते बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक दोपहर 12रू00 से 3रू00 तक वाराही मंदिर के पास दक्षिण दरवाजा चिड़िया वाले राम जी के मंदिर में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा में श्रीमद्भागवत कथा पँडित कमल व्यास के मुखारविंद से की जाएगी। जिसको लेकर तराना नगर सहित आसपास कंवे ग्रामीण अंचलों से यात्री शामिल होकर 7 दिन कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेंगे।