शाजापुर। जिले के अंतर्गत आने वाले बाबा डोल नाथ की नगरी ग्राम बेहरावल से तीन धाम रामेश्वरम द्वारकापुरी जगन्नाथ पुरी कन्याकुमारी तिरुपति बालाजी वैष्णो देवी 6 ज्योतिर्लिंग सहित देवस्थान के लिए 55 दिन की यात्रा पर 55 यात्रीयो का बस द्वारा हुआ यात्रियों का जत्था रवाना यात्रियों ने अपने घरों पर पंडितों के मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ की इसके बाद बाबा डोल नाथ मंदिर पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की इस अवसर पर यात्रियों का घर परिवार रिश्तेदार एवं ग्रामीणों ने यात्रियों के पैर छूकर गले मिलकर बाबा डोलनाथ से यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की इसके पश्चात बाबा डोल नाथ मंदिर से सुभाष चौक तक विजय जुलूस निकालकर कर यात्रियो कि बस को रवाना किया गया