BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 3:12 pm
NEWS : पाम रिसोर्ट में हुई पार्थ के मधुर कंठ से गाए श्री राम स्तुति म्यूजिक वीडियो एलबम की लॉन्चिंग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा के काशीपुरी निवासी सीए सीएस पुनीत सोनी व माता खुशबू के 5 वर्षीय पुत्र पार्थ सोनी के श्री राम स्तुति पर बनाई गई म्यूजिक वीडियो एल्बम की लॉन्चिंग पाम रिसोर्ट में हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में पार्थ ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्। नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं  के संस्कृत श्लोक के साथ शुरुआत की। इसके बाद गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 16 वी शताब्दी का भजन श्री रामचंद्र कृपालु भजमन सुनाया। पार्थ की आवाज सुनकर अतिथि भी गदगद हो गए और खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।
पार्थ ने बुधवार को ही अपने जीवन के 5 वर्ष पूरे किए हैं। एल्बम बनाने में दादा हरगोविंद सोनी दादी उर्मिला सोनी बड़े पापा अमित एवं सुमित सोनी बड़ी मम्मी कल्पना एवं सविता का विशेष सहयोग रहा। श्री राम स्तुति पर म्यूजिकल वीडियो एल्बम बनवाई जो विभिन्न चरित्रों पर अलग-अलग जगह पर सूट की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए डॉक्टर अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी, अध्यक्षता अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार कालिया,  धर्म नारायण , वरिष्ठ प्रचारक आर एस एस एवं केंद्रीय सदस्य विश्व हिंदू परिषद, आर एस एस के विभाग प्रचारक दीपक, विशिष्ट अतिथि संगम ग्रुप के प्रबंध निदेशक एसएन मोदानी अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के महामंत्री प्रदीप लड्ढा रंजन ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर पीएम देशवाल आरसीएम ग्रुप के प्रकाश छाबड़ा मौजूद थे।
एल्बम नवीन राव के निर्देशन में बनाया गया संगीत प्रबंधन निक सिंह व एल्बम प्रोडक्शन तुषार बुलिया का सहयोग रहा। सोशल मीडिया प्रबंधन राशि गगरानी, गिरधर, सुचिता, रुचि सोमानी का भी सहयोग रहा। शबरी का रोल अदा करने में पार्थ की पड़ नानी शांतादेवी मूंदड़ा ने हर समय सहयोग प्रदान किया। इसके नाना सीए डॉ अर्जुन मूंदड़ा, नानी मैना मूंदड़ा, मामा वैभव, नाना सोहनलाल सोमानी, पडदादी जीवन बिड़ला का भी सहयोग रहा। रामस्नेही संप्रदाय के अंतरराष्ट्रीय संत दिग्विजय महाराज का भी आशीर्वाद व शुभकामना संदेश मिला।
मुख्य अतिथि रामपाल सोनी ने बताया कि इस बाल्य अवस्था में पार्थ के द्वारा श्री राम स्तुति का प्रस्तुतीकरण बहुत आकर्षक एवं समाज जनों के लिए एक उदाहरण है इस तरह बच्चों को प्रोत्साहित करने से घर घर पर धर्म परायण वातावरण व परिवारजनों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
राजकुमार कालिया,आर एस एस के वरिष्ठ प्रचारक एवं केंद्रीय सदस्य विश्व हिंदू परिषद  धर्म नारायण ,विभाग प्रचारक आर एस एस दीपक ,प्रदीप लड्ढा , डॉ एमपी बेसवाल ,प्रकाश छाबड़ा , शिवदयाल शर्मा आदि ने सोनी परिवार व मूंदड़ा परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी।पार्थ के नाना सीए डॉ अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि पार्थ बचपन से ही एक विलक्षण प्रतिभा का धनी है और इसकी गतिविधियां धर्म परायण होते हुए अन्य गतिविधियों में विशिष्टता लिए हुए हैं।
दादा हरगोविंद सोनी ने बताया कि इस धर्म परायण बच्चे से वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इस अवसर पर रविंद्र नामधर सीपी नामधरानी गोविंद सोडाणी शुभम बिरला शैलेंद्र झंवर लोकेश समदानी कैलाश कोठारी दिनेश सोनी सुभाष बाहेती सीमा कोगटा सुमन सोनी शिवदयाल शर्मा रमेश मेहता एसपी गगड़ भेरूलाल अजमेरा जगदीश काबरा राजेंद्र बिरला केदार जागेटिया राम किशोर काबरा रामेश्वर काबरा ओम बिरला दिनेश सोमानी केदार गगरानी देवेंद्र सोमानी पुष्पेंद्र नवाल विकास कोगटा अक्षत भदादा सुमित जागेटिया दुर्गेश सोमानी राघव कोठारी आजाद शर्मा सुनील ढिलीवाल शिवराज पीपाड़ा गोपाल बल्दवा आदित्य सोमानी सत्यनारायण लड्ढा वैभव मूंदड़ा आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE